Breaking NewsCrimeउत्तर प्रदेश

महिला ने युवक को बेटी के साथ रेप करते हुए रंगे हाथों पकड़ा, युवक ने कहा ‘आपसी सहमति हुआ ये सब’

आगरा : ताजनगरी आगरा से एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब लड़की घर पर अकेली थी। युवक लड़की के साथ बलात्कार कर ही रहा था, कि इतने में लड़की की माँ पहुँच गई। बेटी का रेप होता देख महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए। लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला थाना शाहगंज इलाके के रुई की मंडी का है।

मामले को लेकर पीड़ि‍ता के वकील अजय शर्मा ने बताया कि लड़की नाबालिग है, जबकि पकड़ा गया युवक दयालनगर का रहने वाला सोनू है। वह रविवार सुबह 11 बजे लड़की के घर पहुंचा। उस वक्‍त उसकी मां घर में मौजूद नहीं थी, कुछ देर में ही लड़की की मां वहां पहुंच गई। उसने रेप होते हुए देख लिया। उसने हंगामा किया तब आस-पास के लोग पहुंच गए। भीड़ ने युवक को पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

वकील का कहना है, इससे पहले भी लड़की के साथ आरोपी युवक ने गलत हरकत की थी और वीडियो बनाया था। इतना ही नहीं, युवक ने यह वीडियो वायरल कर दिया है। इसकी वजह से लड़की का परिवार परेशान था।

दूसरी ओर आरोपी सोनू का कहना है, दोनों के बीच रिश्ते सहमति से बने थे। लड़की बालिग है और उसका आधार कार्ड उसी ने बनवाया था। एसपी सिटी कुंवर अनुपम ने कहा कि मामले में दोनों पक्ष की बात की जांच की जा रही है। इसके अनुसार कार्रवाई होगी।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close