DelhiDelhi & NCR

राजधानी दिल्ली में ठंड ने तोड़ डाले पुराने सारे रिकॉर्ड, लंदन से भी ज्यादा सर्द हुई रात

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में ठंड ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। आलम ये है कि दिल्ली की रात लंदन से भी ज्यादा सर्द रहने लगी है। बृहस्पतिवार चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। हालाँकि शुक्रवार को तापमान में वृद्धि दर्ज़ की गई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम रहा और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया।उन्होंने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है। शनिवार को धुंध छायी रह सकती है।

बृहस्पतिवार को चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली में बीते चार वर्ष में दिसंबर के महीने का यह सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान में और गिरावट आएगी। शुक्रवार को सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी और दिन में धूप कुछ राहत देगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने का अनुमान है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close