Breaking NewsCrimeDelhiDelhi & NCR
दिल्ली मेट्रो में पिक पॉकेटिंग करने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने मेट्रो में यात्रियों की जेब कतरने वाले दो जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। पिक पॉकेटिंग करते हुए ये बदमाश CCTV कैमरे में कैद हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर इन जेबकतरों को गिरफ्तार किया। आईएनए मेट्रो थाना पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।
बताया गया है कि पकड़े गए बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन मिला है। बदमाशों की पहचान मंगोलपुरी निवासी सागर(23) और जय सिंह(25) के रूप में हुई है। दोनों बदमाश नशे के आदी हैं।