Breaking Newsउत्तर प्रदेश

गाज़ियाबाद : सैकड़ों की तादाद में लोगों ने ज़िला मुख्यालय पर नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

गाजियाबाद : जनपद के अर्थला इलाके में बनी बालाजी विहार और साधुराम कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने आज ज़िला मुख्यालय पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी अभियान के तहत बालाजी विहार और संजय कॉलोनी के निवासियों को जगह खाली करने का नोटिस दिया गया। अब स्थानीय लोगो की मांग है कि नगर निगम नोटिस पर कारवाई करना बंद करें, साथ ही उनपर दर्ज़ की गई एफआईआर वापस ले। अगर पुलिस को FIR करनी है तो उन लोगों के खिलाफ करें जिन लोगों ने प्लॉट काटे थे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हम लोगों ने हमने अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी जोड़कर प्लॉट खरीदा था, लेकिन प्रशासन का ध्यान 8 साल बाद ही क्यों आया ? जिस समय प्लॉट काटे जा रहे थे उसी समय पुलिस कार्रवाई करनी चाहिए थी।  पुलिस और नगर निगम की सांठगांठ से प्रॉपर्टी डीलर ने प्लाटिंग कर अपना मुनाफा कमा लिया, अब परेशानी आम लोगों को झेलनी पड़ रही है। अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो अपना घर बचाने के लिए बड़ा आंदोलन होगा।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close