नोएडा : सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम योगी का पुतला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा : उन्नाव एक्सप्रेस वे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर आज सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीएम योगी का पुतला फूंका। उग्र कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि अखिलेश यादव के गिरफ्तारी के विरुद्ध सपा कार्यकर्ता सेक्टर 12/22 के पास सीएम योगी का पुतला दहन कर रहे थे। उसी समय पुलिस ने राजेश अवाना व अनिल यादव समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली सेक्टर 20 में भी अट्टा पीर के पास पुतला जलाने के आरोप में सुनील चौधरी वह वीर सिंह यादव सहित 18 सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
बता दें कि उपचुनाव में हुए बवाल के बाद ओरिया जा रहे हैं अखिलेश यादव को उन्नाव एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालाँकि पुलिस ने उन्हें अब हिरासत से रिहा कर दिया है।