Breaking NewsDelhi & NCRNoida

नोएडा फोनरवा चुनाव : लगातार सातवीं बारअध्यक्ष बने एनपी सिंह, देखिये सभी विजयी उम्मीदवारों की लिस्ट

नोएडा : फेंडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के चुनाव में लगातार सातवीं बार अध्यक्ष पद पर एनपी सिंह चुने गए है। उन्होंने 91 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी सुखदेव शर्मा को 15 मतों से शिकस्त दी है। सुखदेव शर्मा को 76 मत मिले हैं। महासचिव पद पर एएन धवन ने 87 मत प्राप्त किए, जबकि प्रतिद्विंदी के लाल को 80 मत मिले हैं। चुनाव में सबसे अधिक और सबसे कम वोट कोषाध्यक्ष पर मिले हैं। सुरेश कृष्ण को दोनों पैनलों में सर्वाधिक 96 और ओपी यादव को सबसे कम 69 मत मिले हैं। नोएडा : फेंडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के चुनाव में लगातार सातवीं बार अध्यक्ष पद पर एनपी सिंह चुने गए है। उन्होंने 91 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी सुखदेव शर्मा को 15 मतों से शिकस्त दी है। सुखदेव शर्मा को 76 मत मिले हैं। महासचिव पद पर एएन धवन ने 87 मत प्राप्त किए, जबकि प्रतिद्विंदी के लाल को 80 मत मिले हैं। चुनाव में सबसे अधिक और सबसे कम वोट कोषाध्यक्ष पर मिले हैं। सुरेश कृष्ण को दोनों पैनलों में सर्वाधिक 96 और ओपी यादव को सबसे कम 69 मत मिले हैं।

फोनरवा कार्यालय सेक्टर-52 में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर डेढ़ बजे तक कुल 175 मतदाताओं में से 169 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें छह मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। सवा दो बजे मतगणना शुरू हुई, जोकि देर रात तक चलती रही। हालांकि हर पद पर दो से तीन बार दोबारा मतगणना हुई। फोनरवा के कुल 21 पदों पर एनपी सिंह पैनल ने 12 पद और सुखदेव शर्मा के पैनल ने नौ पदों पर जीत हासिल की है। मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशियों के चेहरे पर तनाव भी आने लगा।

चार कैमरों की निगरानी में हुआ मतदान

फोनरवा का चुनाव चार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुआ। दो कैमरे सामुदायिक भवन के होल में लगाए गए थे, जिसमें मतदान औश्र मतगणना हो रही थी। जब कि दो कैमरा सामुदायिक केंद्र के परिसर में लगाए गए थे। ताकि सामुदायिक केंद्र में लोगों की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

फोनरवा का इतिहास              

फोनरवा का गठन 2001 में हुआ था। 2002 इसका रजिस्ट्रेशन हुआ था। तब सर्वसम्मति से चुनाव हुआ था। संस्थापक अध्यक्ष सुशील अग्रवाल व पीएस जैन महासचिव रहे। पहली बार 2006 में चुनाव हुआ था। तब अध्यक्ष पद पर एनपी सिंह ने राजेंद्र शुक्ला और महासचिव  पद पर मुन्ना कुमार शर्मा ने सुरेश तिवारी को हिराया था। इसके अगले कार्यकाल 2008 में सर्वसम्मति से चुनाव होने से पूर्व महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा विरोध में आ गए थे। वे पहली बार फोनरवा के खिलाफ हाईकोर्ट गए थे। तब अध्यक्ष एनपी सिंह और महासचिव सुरेश तिवारी बने थे। फिर 2010 से 2012 तक कालातीत होने के बाद 2012 में डिप्टी रजिस्ट्रार के नेतृत्व में चुनाव हुआ था। इसमें भी एनपी सिंह के पैनल से एकतरफा हासिल की थी। इसके पश्चात 2014 में सर्वसम्मति से हुए चुनाव के बाद एक पक्ष के विरोध करने पर चुनाव प्रक्रिया को एसडीएम कोर्ट को निरस्त कर दिया था। सितंबर 2015 में एक बार फिर डिप्टी रजिस्टार ने चुनावा कराया था। इसमें एनपी सिंह पैनल के जीत हासिल की थी।

चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण कराया चुनाव

फोनरवा चुनाव में चुनाव अधिकारी सेवानिवृत डीएसपी केके गौतम और फोनरवा के संस्थापक सदस्य सतीश खन्ना से सुबह दस बजे शुरू हुए और रात साढ़े दस बजे तक शांति पूर्ण तरह से चुनाव कराया। दोनों चुनाव अधिकारियों ने बहुत ही संयम तरह से पूरा चुनाव संपन्न कराया। पुलिस के लिए पुलिस बल और सिटी मजिस्ट्रेट में पूरे दिन बैठे रहे।

कुछ बेलैट पेपरों पर जीता दिया सभी उम्मीदवारों को 

मतगणना के दौरान दस से अधिक ऐसे बेलैट पेपर भी मिले हैं, जिसमें मतदाताओं ने बेलैट पेपर में अंकित सभी उम्मीदवारों के सामने सही का निशान लगा दिया। ऐसे मतदाताओं का मतदान निरस्त हो गया।

जिन पांच मतदातों ने नहीं किया मतदान 

फोनरवा चुनाव में सेक्टर-14 से अंजली चौधरी, सेक्टर-44 से गोपाल दास, सेक्टर-48 से राजीव कुमार सिंह, सेक्टर-52 से अनिल मान, सेक्टर-62 से भनवर लाल सिंह और सेक्टर-31 से अरुण अरोड़ा ने मतदान नहीं किया।

एक नजर में 

पैनल : 02
कुल पद 21
कुल मतदाता : 175
कुल मतदान : 169
एक पैनल के प्रत्याशी : 21
दूसरे पैनल के प्रत्याशी : 21
कार्यकाल : 02 वर्ष

अब तक चुनाव एक नजर में
2001 : सर्वसम्मति से गठन हुआ था।
2002 : रजिस्ट्रेशन हुआ था।
2004 : सर्वसम्मति से गठन हुआ था।
2006 : चुनाव हुआ था।
2008 : सर्वसम्मति से गठन हुआ था।
2010 : सर्वसम्मति से हुए चुनाव के बाद पदाधिकारी कालातीत रहे।
2012 : चुनाव हुआ था।
2014 : सर्वसम्मति से हुए चुनाव होने के बाद आपत्ति लगाने के बाद कार्यकारिणी निरस्त कर दी थी।
2015  : चुनाव हुआ।

फोनरवा में पद और सीटें
पद     सीटें
अध्यक्ष       01
वरिष्ट उपाध्यक्ष 04
उपाध्यक्ष 04
महासचिव   01
सचिव 04
संयुक्त सचिव 04
कोषाध्यक्ष 01
सह कोषाध्यक्ष 01
विवि सलाहाकार 01
———————————-
पद   प्रत्याशी वोट निर्णय पैनल
अध्यक्ष एनपी सिंह 91 जीत एनपी सिंह
सुखदेव शर्मा 76     हार सुखदेव शर्मा
महासचिव   एएन धवन 87 जीत एनपी सिंह
के लाल     80 हार सुखदेव शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष   केके जैन 85 जीत   एनपी सिंह
राजेंद्र शुक्ला 77 जीत एनपी सिंह
सुरेश तिवारी 84 जीत एनपी सिंह
विजय भाटी 81 जीत एनपी सिंह
धर्मपाल गोयल 74 हार सुखदेव शर्मा
गजेंद्र सिंह बंसल 76 हार सुखदेव शर्मा
गिरीश चंद शर्मा 74 हार सुखदेव शर्मा
विमलेश शर्मा 75 हार सुखदेव शर्मा
उपाध्यक्ष   अमरीश त्यागी 87 जीत     एनपी सिंह
योगेंद्र शर्मा 82 जीत सुखदेव शर्मा
मैनपाल यादव 79 जीत एनपी सिंह
डा. विरेंद्र सिंह 80 जीत एनपी सिंह
सतपाल यादव 78 हार सुखदेव शर्मा
मूलचंद अवाना 76 हार सुखदेव शर्मा
राजीव चौधरी 75 हार सुखदेव शर्मा
संजीव कुमार 72 हार एनपी सिंह
पद   प्रत्याशी वोट निर्णय पैनल
सचिव एसपी चौहान 88 जीत एनपी सिंह
अजीत सिंह नागर 87 जीत सुखदेव शर्मा
अशोक त्यागी 83 जीत सुखदेव शर्मा
शिव कुमार तिवारी 85 जीत सुखदेव शर्मा
पीपीएस नागर 74 हार सुखदेव शर्मा
प्रमोद कुमार वर्मा 78 हार एनपी सिंह
अनिल खन्ना 81 हार एनपी सिंह
प्रदीप सक्सेना 70 हार एनपी सिंह
संयुक्त सचिव योगेश शर्मा 83 जीत सुखदेव शर्मा
उमाशंकर शर्मा 81 जीत सुखदेव शर्मा
रजीनश नंदन 92 जीत एनपी सिंह
सुजीत कुमार पांडेय 84 जीत एनपी सिंह
सुनील यादव   77 हार एनपी सिंह
वीके राणा 74 हार एनपी सिंह
अतर सिंह 77 हार सुखदेव शर्मा
श्याम पाल सिंह 69 हार सुखदेव शर्मा
कोषाध्यक्ष सुरेश कृष्णन 96 जीत एनपी सिंह
ओपी यादव 69 हार सुखदेव शर्मा
संयुक्त कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा 87 जीत सुखदेव शर्मा
शिव मोहन सिंह 76 हार एनपी सिंह
विधि सचिव संजीव श्रीवास्तव 87 जीत एनपी सिंह
जेपी उप्पल 80 हार सुखदेव शर्मा

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close