Delhi & NCRNoida
नोएडा : दीन दयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले आयोजनों को लेकर हुई बीजेपी महानगर की बैठक
नोएडा : भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की बैठक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत सामान्य ज्ञान व् युवा मोर्चा से खेलो भारत अभियान व् युवा मोर्चा के कल संगम की योजना के रूप में हुई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 07.09.2017 को होनी है तथा खेलो भारत अभियान 13.09.2017 से 15.09.2017 तक होनी है। इसमें क्रिकेट व् बालीबॉल की टीमें भाग लेंगी व युवा कला संगम में नृत्य व् गायन प्रतियोगिता होगी। युवा कला संगम 19.09.2017 को इंदिरा गाँधी कला केंद्र सेक्टर 6 में आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर राकेश शर्मा, संजय बाली, अनमोल सक्सेना, चंदगीराम यादव, सुशिल शर्मा, युद्धवीर चौहान, युवा मोर्चा के संयोजक रामनिवास यादव, अर्पित गोयल, लोकेश यादव, गोपाल गौर, लख्खी चौधरी, प्रशांत त्यागी, दिनेश डिमरी,आदि समेत अन्य लोग भी उपस्थिति रहे।