Breaking NewsCrimeDelhi & NCRGurugram

8 साल से थी लिव इन में रह रहा शख्स लड़की को प्रेगनेंट कर हुआ फ़रार, मामला दर्ज़

गुरुग्राम : साइबर सिटी गुरुग्राम में एक महिला ने एक शख्स के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। खास बात ये है कि महिला ने जिस शख्स के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वो उनके साथ आठ सालों से लिव इन में रह रही थी। महिला आठ महीने की गर्भवती है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली है। बताया गया है कि महिला की दोस्ती 9 साल पहले लवर राजस्थान निवासी सुंदर लाल से हुई थी। दोस्ती इतनी बढ़ गई ‌क‌ि दोनों गांव चक्करपुर में लिव इन में रहने लगे। करीब आठ वर्षों से वे लिव इन में रह रहे थे। महिला का आरोप है कि आरोपी सुंदर लाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

जब उसने शादी का उस पर दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे दिखावे के लिए शादी की। इसके बाद भी वह उसे सही तरीके से शादी करने के लिए आश्वासन देता रहा। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। अब उसने जब सही तरह से शादी करने को कहा तो आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया।

डीएलएफ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल का कहना है की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close