Breaking Newsउत्तर प्रदेश

यूपी : स्वतंत्रता दिवस पर DGP ने इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, देखें लिस्ट

लखनऊ : देशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। तमाम देशवासी कल आजादी के रंग में रंगे नजर आए। एक तरफ जहां पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, वहीँ देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने विधान भवन पर व पुलिस प्रशासन ने राज्यों के पुलिस मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में यूपी डीजीपी सुलखान सिंह ने पुलिस मुख्यालय पर झंडा फहराया। इस मौके पर DGP सुलखन सिंह द्वारा कई पुलिसकर्मियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। जिन पुलिसकर्मियों को डीजीपी द्वारा सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार है :

शौर्य प्रदर्शन के लिये ”उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ पाने वालों में राकेश पालीवाल निरीक्षक एसटीएफ गौतमबुद्धनगर, संजय सिंह एटीएस लखनऊ और परमेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एटीएस लखनऊ, उत्कृष्ट सेवाओं के लिये ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ पाने वालों में गिरीश नारायण मिश्रा निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और सुरेश कपूर निरीक्षक लिपिक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, शौर्य प्रदर्शन के लिये ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ पाने वालों में निर्भाल सिंह आरक्षी एटीएस लखनऊ, मो. अरशद आरक्षी एटीएस लखनऊ, यशवंत सिंह आरक्षी एसटीएफ गोरखपुर और नीरज कुमार मिश्रा, आरक्षी एसटीएफ लखनऊ का नाम शामिल है।

इसी तरह सराहनीय सेवाओं के लिये ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ पाने वालों में पंकज मिश्रा निरीक्षक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, मान सिंह निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, कमलाकान्त उपनिरीक्षक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और ताहिर हुसैन आरक्षी ना.पु. एटीएस लखनऊ का नाम उल्लेखनीय है. पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह पाने वालों में आनन्द कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, अभय कुमार प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ, असीम अरूण, पुलिस महानिरीक्षक एटीएस लखनऊ, मनोज तिवारी पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ, अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक नगर लखनऊ, राजीव नारायण मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ गाजियाबाद, त्रिवेणी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, राहुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/जनसम्पर्क अधिकारी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, मनीष चन्द्र सोनकर पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस लखनऊ, सत्यसेन सिंह पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, अंजनी कुमार तिवारी निरीक्षक एसटीएफ लखनऊ, नवेन्दु कुमार नवीन निरीक्षक एसटीएफ लखनऊ, राज कुमार उपाध्याय, सुरक्षाधिकारी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, मेराजुल हसन निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, संजय कुमार अग्रवाल निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, कृष्ण कुमार सिंह निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, सुरेश कुमार रस्तोगी उपनिरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, दीपक सिंह उपनिरीक्षक एसटीएफ, लखनऊ, प्रेम सागर सिंह उपनिरीक्षक एसटीएफ, लखनऊ, अमित उपनिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ, विनय कुमार सिंह उपनिरीक्षक एसटीएफ, लखनऊ, संजय कुमार सिंह उपनिरीक्षक अम्बेडकरनगर, कृष्ण मोहन राय, उपनिरीक्षक ना.पु. एटीएस लखनऊ, संजय सिंह उपनिरीक्षक एटीएस, लखनऊ, अरविन्द कुमार सिंह, उप निरीक्षक ना.पु. एटीएस लखनऊ, रमेश चन्द्र पाण्डेय मुख्य आरक्षी ना.पु. डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, प्रवीण कुमार राय, आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, तनवीर अहमद आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, धर्मराज यादव आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, अरविन्द कुमार सिंह आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, संजय सिंह आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, निर्भाल सिंह आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ और बालेन्द्र सिंह आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ का नाम शामिल है.

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close