Uncategorized
अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का महा-अभियान, विभिन्न क्षेत्रों से दबोचे गए कई अपराधी
ग्रेटर नोएडा : जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत के0के0 यादव थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा पुलिस टीम के साथ अवैध शराब कारोबार के अभियुक्त रविन्द्र अवाना, पुत्र ओमन अवाना नि0 लुहारली थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर, को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 पेटी अवैध शराब व एक स्विफ्ट कार नं0 डीएल 3 सीबीसी 3819 के बरामद की गयी है। अभियुक्त से हुई बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर में मु0अ0स0 624/17 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
वहीँ उप निरीक्षक शौदान सिंह थाना सूरजपुर द्वारा अभियुक्त नीरज भाटी पुत्र मोहन लाल नि0 दलेलगढ थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 3 पेटी देशी शराब नाजायज हरियाणा मार्का बरामद की गयी है। अभियुक्त से हुई बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
उप-निरीक्षक नरेश बहादुर थाना रबुपुरा द्वारा पुलिस टीम के साथ अभियुक्त बन्टी पुत्र चन्द्रवीर नि0 धनौरा थाना रबुपुरा जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 3 पेटी देशी शराब नाजायज हरियाणा मार्का बरामद की गयी है। मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह थाना सैक्टर 24 जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा अभियुक्त विनोद मिश्रा पुत्र जमना प्रसाद मिश्रा नि0 जलालपुर थाना अलीगंज जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 70 पव्वे अंग्रेजी शराब नाजायज हरियाणा मार्का बरामद की गयी है।
उ0नि0 श्री अमृत सिंह थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त 1.धारा पुुत्र मूर्ति 2. प्रदीप पुत्र सुभाष नि0गण मिर्जापुर थाना रबुपुरा जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 96 पव्वे देशी शराब नाजायज हरियाणा मार्का बरामद की गयी है।
थाना बिसरख
एचसीपी अमरपाल सिंह थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त प्रदीप पुत्र लोकनाथ नि0 म0नं0 963 अम्बेडकर नगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 116 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का नाजायज बरामद की गयी है।
उ0नि0 राकेश बाबू थाना सैक्टर 20 जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त 1.मौहम्मद ताहिर पुत्र रोजीद नि0 गांव निठारी झुुग्गी नोएडा 2. लल्लू प्रसाद पूत्र झूठी नि0 उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा नाजायज बरामद किया गया है। अभियुक्त से हुई बरामदगी के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
उ0नि0 मदनपाल थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त वेदन पुत्र प्रेमराज नि0 तिलपता थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाजा के मु0अ0सं0 622/2017 धारा 323/504/342 भादवि मे वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।