Breaking NewsHealth
प्याज के रस के इन जादुई फायदों से कहीं आप अनजान तो नहीं ? पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली : सब्जी बनाने में तकरीबन सभी लोग प्याज का इस्तेमाल करते हैं। प्याज का इस्तेमाल सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। कई लोग इनका सलाद भी खाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक बताया जाता है। एक बात जो प्याज के बारे में हर कोई जानता है, वह यह कि प्याज सर्दी हो या गर्मी हो हर मौसम में फायदा पहुंचाता है। यह तो हुए प्याज के एक फायदे की लेकिन प्याज के ऐसे हीं न जाने कितने फायदे हैं, जिनसे ज्यादातर लोग अनजान है। आज हम आपको प्याज के रस के ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको जानकर आप भी इनका सेवन करना शुरु कर देंगे अरे इन फायदों को जानकर इनका सेवन करते हैं तो यह निश्चित रूप से आपके स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक होगा।
- प्याज का रस गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है। दो चम्मच शहद के साथ लेने से महिलाओं को पीरियड्स की तकलीफ कम होती है।
- अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो आप प्याज का रस का सेवन कर सकते हैं। शहद के साथ प्याज का रस के सेवन से पुरुषों में कमजोरी कम होती है।
- शहद के साथ प्याज के रस को मिलाकर मसाज करने से बालों का झड़ना कम होता है।
- प्याज के रस को चुटकी भर हींग और काला नमक के साथ मिलाकर लेने से गैस की तकलीफ दूर होती है।
- यूरिन प्रॉब्लम है तो आप प्याज के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं, इससे फायदा होगा।
- किडनी स्टोन में प्याज का रस लाभदायक होता है। प्याज के रस को शक्कर के साथ मिलाकर लेने से किडनी स्टोन से बचाव होता है।
- अगर आप कब्ज से परेशान है तो पानी के साथ प्याज के रस का सेवन करें, फायदा पहुंचेगा।
- प्याज का रस डैंड्रफ भगाने में भी असरदार साबित होता है। आधी कटोरी दही में मिलाकर बालों पर लगाने से डैंड्रफ दूर होता है।
- हल्दी में प्याज का रस मिलाकर लगाने से स्किन डिजीज में फायदा होता है।
- एक चम्मच शक्कर और आधा कप पानी में घोलकर पीने से सिर दर्द ठीक होता है।