Delhi & NCRNoida

सपा कार्यकर्ताओं ने धर्मेन्द्र यादव का नोएडा में किया ज़ोरदार स्वागत

नोएडा : समाजवादी पार्टी की नोएडा विधान सभा संगठन प्रभारी बीर सिंह यादव एवं पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के नेतृत्व में, समाजवादी पार्टी के बदायूं सीट से लोकसभा के सांसद धर्मेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत DND ब्रिज पर किया गया। धर्मेन्द्र यादव कल दिल्ली से अलीगढ की और जा रहे थे। उनका स्वागत पुष्पमाला एवं जयकार के नारों से किया गया।

इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में नोएडा एवं प्रदेश में अपनी पार्टी और संघटन को और मजबूत करना होगा, साथ ही नोएडा के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे परिश्रम को भी सराहा।

इस मौके पर रेशपाल अवाना, विकास यादव, ओम पाल राणा, मुन्ना आलम, हिमांशु, प्रवीण शर्मा , भगत सिंह यादव, सतपाल यादव,राजेश अवाना, गुडडू पेंटर, राकेश भटनागर, प्रिंस, सुल्तान, शालिनी खारी, तस्लीम, साहिल खान, रजफ खान, देवेंद्र अवाना आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close