Breaking NewsCrimeउत्तर प्रदेश

यूपी : ग्राम प्रधान के बेटे ने स्कूली छात्रा की गला रेत कर की हत्या

बलिया : यूपी के जनपद बलिया में एक दिल दहला देने वाले मामले में ग्राम प्रधान के बेटे ने एक स्कूल जा रही छात्रा का गला रेत डाला। गला रेते जाने के बाद छात्रा की मौत हो गई। मृतका 12वीं की स्टूडेंट थी। परिजनों का आरोप है कि यह मर्डर गांव प्रधान के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया है। पुलिस ने मर्डर के मुख्य आरोपी प्रिंस तिवारी और राजू यादव को देर शाम गोरखपुर से गिरफ्तार किया।

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र निवासी रागिनी (17) इसी साल मई में 11वीं पास कर इंटर में आई थी। स्कूल आते-जाते गांव प्रधान के लड़के उस पर कमेंट पास करते थे। उसे देखकर सीटी बजाते तो कभी गाने गाते। इन सब बातों से तंग आकर उसने मई के बाद स्कूल जाना ही बंद कर दिया। वो पड़ोसी गांव सलेमपुर के संस्कार भारती स्कूल की स्टूडेंट थी।

मां फूलमती ने बताया, “प्रधान का लड़का सोमवार को हमारे घर आया था। वो धमकी दे रहा था कि अगर रागिनी स्कूल गई तो वह उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। मेरी बेटी लगभग 3 महीने बाद मंगलवार को स्कूल एग्जाम की जानकारी लेने जा रही थी। अपनी धमकी के मुताबिक प्रधान के लड़के ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। अब हम उसकी लाश देखना चाहते हैं। खून के बदले में खून चाहते हैं।”

एडीजी एलओ आनंद कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले ये छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने आए थे, लेकिन तब दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया गया था। हमने गांव प्रधान समेत 5 के खिलाफ मर्डर केस रजिस्टर किया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button