Breaking NewsCrimeDelhi & NCRGurugram

रात को दफ्तर से घर लौट रही लड़की के साथ कार सवार मनचलों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने सीमा विवाद में उलझाया

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में महिलाएं कितनी सुरक्षित है, इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि देर रात दफ्तर से घर लौट रही एक लड़की के साथ कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। इतना हीं नहीं, मनचले 2 किलोमीटर तक लड़की का पीछा करते रहे, लेकिन इस दौरान न तो कोई पुलिसकर्मी दिखा न हीं पुलिस की गाड़ी। हद तो तब हो गई, जब लड़की अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो पुलिसवाले उसे सीमा विवाद में उलझाकर एक थाने से दूसरे थाने भेजने का प्रयास करने लगे। युवती ने जब पुलिस आयुक्त से इस बाबत शिकायत की तो, तब जा कर 14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। घटना उद्योग विहार इलाके की, सोमवार रात की है।

राजीव नगर निवासी युवती ने पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में बताया है कि वह उद्योग विहार में एक कंपनी से काम कर वापस अपने घर लौट रही थी। देर होने के चलते उसे कोई वाहन नहीं मिला था, इसलिए वह पैदल ही घर जा रही थी। सेक्टर 18 पहुंची तो एक एसयूवी गाड़ी में सवार दो लोग आए, जिन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने उन्हें नजरंदाज किया और चलने लगी, लेकिन उन्होंने उसका पीछा न छोड़ा। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने एक बार फिर वही हरकत की। उसने आरोपियों को इसके लिए मना किया।

आरोप है कि तीसरी बार फिर उन्होंने उसे जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया। इस पर युवती की उनसे बहस हो गई। इसके साथ ही आरोपियों ने युवती से गाली गलौज भी की। इस पर युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी वहां से भाग गए।

वहीँ युवती का आरोप है कि जब वो अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो पुलिसवाले उसे सीमा विवाद में उलझाकर एक थाने से दूसरे थाने भेजने का प्रयास करने लगे। युवती ने जब पुलिस आयुक्त से इस बाबत शिकायत की तो, तब जा कर 14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close