Breaking Newsउत्तर प्रदेश
योगीराज़ में गुंडों के डर से अपना घर छोड़ने को विवश हुई वीरता पुरुष्कार से सम्मानित ये मुस्लिम महिला, कही ये बात
आगरा : नाजिया खान, जिसे राज्य और केंद्र सरकार द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वीरता पुरस्कार से सम्मानित आगरा की उसी नाज़िया खान को जुआरियों और सटोरियों की शिकायत करना महंगा पड़ रहा है। जुआरियों और सटोरियों की शिकायत करना नाजिया को इस कदर भारी पड़ रहा है कि अब उन्होंने शहर छोड़ने की बात कही है। इस मामले में नाजिया ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए। पुलिस पर आरोप है कि लिस जुआरियों और सटोरियों पर कार्रवाई करने की बजाए उसके परिवार को ही मुल्जिम बनाना शुरू कर दिया है।
दरअसल नाजिया ने स्थानीय लोगों के भरोसे पर क्षेत्र में हो रहे आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज बुलन्द की तो उसको दबंगों द्वारा निशाना बनाना शुरू कर दिया। जब इसकी शिकायत नाजिया ने पुलिस प्रशासन से की तो कार्रवाई के बजाय पुलिस नाजिया परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान नाजिया के परिवार को भी परेशान किया जाने लगा।
नाजिया ने पूछा क्या मेरी प्रताड़ना इसलिए की जाय कि मै मुस्लिम हूं, मैने क्या किसी हिंदू लड़की की जान बचाकर गलती की थी या फिर समाज की बुराइयों को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा अब नहीं सहा जाता। मै किसी से नहीं डरती लेकिन परिवार के लिए मजबूर हूं।
नाजिया ने अपने घर के बाहर अपने परिचय का बोर्ड तो लगाया है साथ ही घर बिकाऊ है का भी इस्तिहार दिया है, जिसमें लिखा है- ‘अखिलेश यादव ने बनाया झांसी की रानी, और योगी राज में दबंगों के डर से पलायन को मजबूर, यह घर बिकाऊ है।’