Breaking Newsउत्तर प्रदेश
यूपी : धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुए सपा के ये पूर्व विधायक
इलाहाबाद : विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सपा की मुश्किलें काम होने का नाम नहीं ले रही है। अंदरूनी कलह का सामना कर रही सपा के कई दिग्गज नेताओं ने पहले हीं पार्टी छोड़ दिया, वहीँ अब सपा के एक पूर्व विधायक को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद को गिरफ्तार किया है, जिस पर धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज़ है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार सईद अहमद के विरूद्ध 14 नवंबर 2016 को पहला वारंट जारी हुआ था। लेकिन सत्ता की हनक में चकरी गोल गोल घूमती रही। फिर तो गैर जमानती वारंट भी आया पर कोई फर्क नहीं पड़ा । यहां तक की हाईकोर्ट ने भी सईद अहमद को हाजिर होने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करने पर फटकार लगी। पर कुछ न हुआ। पर सत्ता परिवर्तन के बाद पहले बाहुबली अतीक अहमद फिर पूर्व विधायक अशरफ की मुश्किल बढ़ी और अब इलाहाबाद के ही एक और सपा विधायक पर कानून का शिकंजा कस गया। इसके पीछे की वजह यह है कि सरदार जोगिंदर ने सीधे सीएम योगी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और रातोंरात गिरफ्तारी की।
पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद के होटल मिलन पैलेस के मालिक सरदार जोगिंदर सिंह ने सईद अहमद से 95 लाख रुपये देकर जमीन का सौदा तय किया। लेकिन जब रजिस्ट्री करनी हुई तो सईद पैसा हड़प कर टालमटोल करने लगे। इस पर सरदार ने सिविल लाइंस थाने में तत्कालीन विधायक सईद अहमद पर धोखाधड़ी, हेराफेरी, जालसाजी आदि का मुकदमा दर्ज कराया। इसे मामले में सईद अहमद की गिरफ्तारी की गयी है।