Breaking Newsउत्तर प्रदेश
यूपी : हिरासत में लिए गए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अखिलेश यादव को उन्नाव एक्सप्रेस वे पर उस समय हिरासत में लिया गया, जब वो औरेया जाने के लिए निकले थे। अखिलेश को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें लेकर नवाबगंज गेस्टहाउस के लिए रवाना हो गई। अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जम कर बवाल काटा।
बता दें कि उपचुनाव में हुए बवाल के बाद आज अखिलेश यादव औरेया जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्नाव एक्सप्रेस वे पर उन्हें हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के पर्चा दाखिले में बुधवार को जमकर बवाल हुआ था। सपाई एवं भाजपाई आमने- सामने हो गए थे। इस दौरान आगजनी व पथराव भी हुआ था।