Breaking NewsDelhiDelhi & NCRPolitics
नई दिल्ली : बीजेपी के पूर्व विधायक आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में हुए उथल-पुथल के बाद अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। जहाँ बिहार से बीजेपी के लिए अच्छी खबर थी वहीँ दिल्ली से बीजेपी के लिए बुरी खबर है। दिल्ली के एक पूर्व बीजेपी विधायक ने आज आप का दामन थाम लिया। बता दें कि बीजेपी के ये पूर्व विधायक ऐसे समय में आप में शामिल हुए हैं, जब बवाना में उपचुनाव होने हैं।
दरअसल बवाना में होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा से विधायक रहे गुग्गन सिंह रविवार को अपने समर्थकों संग आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुग्गन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
2013 में बवाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर गुग्गन सिंह विधायक बने थे। 2015 में उनका मुकाबला आप के वेदप्रकाश से हुआ था। लेकिन वह चुनाव हार गए, जबकि वेद प्रकाश विधायक बने।
एमसीडी चुनाव से पहले वेद प्रकाश ने पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने वबाना उपचुनाव में वेद प्रकाश को अपना प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि गुग्गन सिंह ने इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोंकी थी।