Breaking NewsNational
डोकलाम विवाद : भारत को मिली कूटनीतिक जीत, पीछे हटने को तैयार हुआ चीन
नई दिल्ली : चीन के साथ जारी डोकलाम विवाद मामले में, चीन के खिलाफ भारत की कूटनीति ने अपना रंग दिखाया है और इस मामले में भारत को चीन के खिलाफ कूटनीतिक जीत हासिल हुई है। बताया जा रहा कि डोकलाम विवाद मामले में चीन ने पीछे हटने की भारत की मांग को आंशिक रूप से मानने के लिए तैयार हो गया है. इसके लिए उसने एक शर्त भी रखी है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है।
शर्त के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) डोकलाम के विवादित प्वाइंट से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है, जबकि भारतीय सेना ने चीनी सेना से डोकलाम से 250 मीटर पीछे जाने को कहा था, लेकिन चीन की तरफ से कहा गया है कि उनकी सेना विवादित स्थल से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है, लेकिन भारतीय सेना को भी पूर्व स्थिति पर लौटना होगा।
खबरों की मानें तो चीन के इस कदम को दोनों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की पहल के रूप में देखा जा सकता है। चीन के इस संवाद और सहमति का सीधा सा मतलब इतना है कि डोकलाम विवाद से दोनों ही देश सम्मानजनक विदाई चाहते हैं।