Breaking NewsNational

बड़ी खबर : निति आयोग के उपाध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

नई दिल्ली : निति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया नेअपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने अध्ययन के क्षेत्र में वापस जाने की बात कही। बता दें कि अरविंद, भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री और कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। इससे पहले अरविंद एशियन विकास बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री थे।

इससे पहले वो मैरीलैंड विश्वविद्यालय में अर्थशास्तर के प्रोफेसर थे। अरविंद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन और यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट में भी काम किया है। अरविंद ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया है। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद 31 अगस्त तक पद पर बने रहेंगे। अरविंद को भारत सरकार के नागरिक पुरस्कार पद्मभूषण से भी नवाजा जा चुका है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close