Breaking NewsCrimeDelhi & NCRNoida
नोएडा : कार सवार बदमाशों ने किया महिला को अगवा करने का प्रयास, पत्रकार के खिलाफ दर्ज़ हुआ मुकदमा
नोएडा : नोएडा के सेक्टर-49 इलाके में एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारकर महिला का जबरन अपरहण का मामला प्रकाश में आया हैं। अगवा के समय महिला के विरोध करने पर अगवा करने वाले हवा में फायरिंग करते हुए फ़रार होने में सफ़ल हो गए। बताया जाता हैं कि महिला को लंबे समय से ब्लैक-मेल किया जा रहा था। थाने में महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है।
महिला की माने तो एक दैनिक अख़बार चलाने वाला प्रमोद यादव महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था। गुरुवार की रात को महिला अपनी इस स्कूटी से सब्ज़ी खरीद कर घर वापस लौट रही थी। उसी समय एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने महिला की स्कूटी में टक्कर मारी और महिला को ज़बरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर मौके पे काफ़ी भीड़ इकट्ठी हो गयी। इसी बीच अगवा करने वाले फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।
घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत थाना-49 पुलिस से की। यही नहीं महिला का आरोप हैं कि महिला को प्रमोद यादव द्वारा अपने अख़बार में मनगढंत बातें लिख कर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा हैं। महिला के मुताबिक प्रमोद यादव ने महिला की तस्वीर एक पुलिस के रिटायर्ड डिप्टी एस. पी के साथ प्रकाशित की हैं। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस प्रमोद यादव के ख़िलाफ़ जांच-पड़ताल कर रही है।