Breaking NewsCrimeDelhiDelhi & NCR

अपने से 15 साल बड़े लड़के के प्यार में पड़ी लड़की, जमाना बना रोड़ा तो चलती ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

नई दिल्ली : किसी ने सच ही कहा है कि प्यार में होने या प्यार करने की कोई शर्त नहीं होती। अगर शर्त होती तो इ 11 साल की लड़की, जिसकी शायद दूध की दांत भी नहीं टूटे होंगे, अपने से 15 साल बड़े लड़के के प्यार में पड़ गई। अब इस प्यार को भला कौन मंजूर करता। परिवार वालों ने दोनों के प्यार का विरोध किया तो दोनों ने साथ न जी पाने की स्थिति में साथ मरने की ठान ली। साथ मरने का इरादा इतना ठोस था कि दोनों ने एक साथ चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इसके बाद जो हुआ, वो दिल को दहला देने के लिए काफी था।

दरअसल मामला दिल्ली का है, जहाँ नाबालिक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हालाँकि घटना में दोनों की जान बच गई। रेल ट्रैक पर लहूलुहान देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में लड़का अपने दोनों पैर गंवा चुका है जबकि लड़की को भी कई फ्रैक्चर आए हैं।

युवक दिल्ली के नरेला का रहने वाला है। लड़के को अपने किए पर अब पछतावा हो रहा है क्योंकि दोनों पैर गंवाने के बाद अब उस पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने, उसे बहलाने फुसलाने और जान देने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोपों में जेल जाने का डर है। होश में आने बाद 11 वर्षीय लड़की का कहना है कि युवक के कहने पर उसने जान देने का फैसला किया था।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध और आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में युवक पर पॉस्को (POCSO) एक्ट के तहत कार्यवाही हो सकती है।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close