Breaking NewsCrimeउत्तर प्रदेश
ग़ाज़ियाबाद में पूर्व विधायक के भाई की हत्या, दिल्ली के जंगल में मिला शव
गाज़ियाबाद : लोनी के पूर्व विधायक के भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने दिल्ली के जंगलों से पूर्व विधायक के भाई की लाश को बरामद किया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
दरअसल लोनी के पूर्व विधायक मदन कसाना के चचेरे भाई विनय कसाना की बदमाशों ने हत्या कर दी। विनय कसाना का शव दिल्ली के जैतपुर के जंगलों में मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लावारिस में दो दिन से शव रखा हुआ था। वहीँ अब शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या करके शव यहाँ फेका गया है। अंतिम संस्कार गाँव जावली में किया जाएगा।
बता दें क़ि विनय कसाना करीब 5 दिन पहले अचानक गायब हो गए थे। घरवालों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही थी। विनय कसाना जीडीए में ठेकेदार थे। वो जावली गांव के रहने वाले थे। तीन दिन पहले घरवालों द्वारा विनय कसाना के गायब होने की रिपोर्ट लोनी थाने में दर्ज करा दी गई थी, जिसके बाद अब उनका शव मिला है।