Breaking NewsDelhi & NCRNoida

नोएडा : भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं का प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर सैकड़ों किसानो ने भारतीय किसान भानु यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने अथॉरिटी के अधिकारियों के खिलाफ जम कर नारे बाजी की, साथ ही अपनी मांगों को लेकर अथॉरिटी के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द ही मांगो को पूरी करने की बात की। वही मांग पूरी न होने पर अनिश्चित काली धरने पर बैठने की बात भी कही।

नोएडा के सेक्टर 6 स्थित नॉएडा अथॉरिटी के दफ्तर के बाहर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अथॉरिटी के अधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। किसान यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होंगी तब तक वह नही उठेंगे। यदि किसानों की मांगों को नही पूरा किया गया तो सभी किसान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे। साथ ही बताया किस तरह से अधिकारियों ने किसानों से चालाकी से उनकी जमीन हड़प ली है। कई किसानों को तो बिना मुआवजा दिए ही उनकी जमीन हड़प ली और अब उस जमीन को अथॉरिटी अपनी जमीन बता रही है।

धरने  पर बैठी किसान महिला ने बताया कि किस तरह चालाकी से अधिकारियों ने उनसे दस्तावेजों पर साइन कराकर उनकी दस बिघा जमीन हड़प ली, और जमीन लेने के बाद उन्हें पाँच परसेंट का मिलने वाले प्लॉट भी नही दिया। महिला ने बताया यदि उन्हें उनकी जमीन या प्लाट नही मिली तो वह अथॉरिटी के बाहर हीं आत्मदाह कर लेगी, जिसके जिममेदार अथॉरिटी के अधिकारी होंगे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close