Breaking NewsNationalState

100 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा कर बाबा रामदेव ने रचा इतिहास

नई दिल्ली : आज़ादी के 70 साल पुरे होने पर आज पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। आज़ादी के इस दिवस को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। इसी क्रम में बाबा रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल बाबा रामदेव ने 100 फ़ीट ऊँचा तिरंगा फहराया है, जो अपने आप में कीर्तिमान है।

बाबा रामदेव ने उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण किया। रामदेव ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस दौरान जानकारी दी गई कि पतंजलि योगपीठ में नया इतिहास रचा गया। हम 100 फीट ऊंचे तिरंगे का आरोहण कर रहे हैं। इस दौरान बाल कृष्ण भी मौजूद रहे। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति का दावा भी किया गया। अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर बाबा रामदेव ने लिखा है कि हमने 100 फीट ऊंचा तिरंगा 20 हजार लोगों की मौजूदगी में फहराया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close