Azab GazabBreaking News

71 साल की महिला के प्यार में पड़ा 16 साल का लड़का, रचाई शादी, अब जल्द चाहता है दो बच्चे

नई दिल्ली : शायद ये आपको सुनने में अजीब लगे, और हाँ शायद थोड़ा अश्लील भी, लेकिन ये हकीकत है। जी हाँ, 16 साल के एक नाबालिक लड़के की पत्नी की उम्र 71 साल है। वैसे दोनों पति-अपत्नी इसे प्यार कहते हैं, तो आप भी इसे प्यार हीं कह लीजिये। बहरहाल, आप 71 साल के महिला की 16 साल के पति की ख्वाहिश सुनेंगे तो हैरान रह जायेंगे। वैसे आपको बता दें कि हाल हीं में दोनों अपना हनीमून मना कर लौटे हैं।

जानकारी के लिए ये भी बता दें कि ये अमेजिंग लव स्टोरी इंडोनेशिया की है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये आसानी से एक दूसरे के हो गए, तो आप गलत में है। दोनों के उम्र में 55 साल का फांसला, अब आप बताईये कि ये लव स्टोरी आसान कैसे हो सकता है। जी हाँ, अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए इन दोनों ने दुनिया की रुसवाई मोल ली और अब साथ रह रहे हैं। लड़के का नाम सलामत है, जबकि महिला का नाम रोहाया है।

ताज़्ज़ुब की बात ये है कि लड़का अपनी पत्नी के प्रति इतना केयरिंग है कि जब भी वह रोहाया को अकेला छोड़कर जाता है तो घर का दरवाजा बाहर से लॉक कर देता है ताकि दूसरा मर्द उसकी बीवी पर डोरे न डालने लगे। कई बार यह नाबालिग पति जुम्मे की नमाज अदा करने मस्जिद तक नहीं जाता। इतना हीं नहीं, सलामत की ख्वाहिश है कि उसके घर जल्द से जल्द बच्चों की किलकारियां गूंजे। यहाँ तक कि उसने अपने बच्चों के नाम भी सोच लिए हैं। उसने कहा कि अगर बेटा हुआ तो वह उसका नाम रखेगा आंद्रे मौलाना और अगर बेटी हुई तो उसका नाम पुत्री परमाता सारी होगा।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close