Breaking NewsNationalPolitics

कांग्रेस ने जारी किया किरण बेदी का विवादित पोस्टर, मचा राजनीतिक घमासान

नई दिल्ली : पडुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी अपनी कार्यशैली को लेकर लंबे समय से विवादों में है। पडुचेरी की कांग्रेस सरकार उनकी कार्यशैली को लेकर कई बार नाराज़गी जता चुकी है। वहीं अब किरण बेदी के विरोध में कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा दिया है। ने किरण बेदी को हिटलर बताया है और उनके पोस्टर लगाएं हैं जिनमें किरण को एडोल्फ हिटलर की तरह दिखाया गया है।

कांग्रेस के पोस्टर में किरण छोटी मूंछ और सैनिक टोपी में हिटलर की तरह नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि पुलिस सर्विस के दौरान किरण की छवि सख्त अधिकारी की थी। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान कई बोल्ड फैसले लिए थे।

आपको बता दें कि 8 जुलाई को पुडुचेरी में कांग्रेस ने बंद का आयोजन भी किया था। ये बंद केंद्र सरकार की ओर से तीन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और गैर-लोकतांत्रिक शैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए आयोजित किया गया था। बंद में किरण बेदी को हटाने की भी मांंग की गई थी।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close