Breaking NewsNational

भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पुरे होने पर सोनिया गाँधी ने RSS पर साधा निशाना

नई दिल्ली : नई दिल्ली : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा अंग्रेज़ों के खिलाफ शुरू किये गए भारत छोड़ो आंदोलन के आज 75 साल पुरे हो गए हैं। भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पुरे होने पर आज संसद में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी दलों के नेताओं ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी बात रखी। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने इशारों में आरएसएस व भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ संगठन थे जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। सोनिया गांधी ने कहा कि बापू ने कांग्रेस को शपथ दिलाई थी कि करो या मरो। आंदोलन के दौरान नेहरू ने सबसे लंबा समय जेल में गुजारा वहीं कई कांग्रेस कार्यकर्ता जिंदा जेल से बाहर नहीं निकल सके। लोगों पर अत्याचार हुआ और कांग्रेस के लोगों पर गोलियां बरसाई गई। महिलाओं का उत्पीड़न किया गया और कैदियों को बर्फ पर नग्न करके बेहोश होने तक सुलाया गया।

सोनिया गांधी ने आरएसएस का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि जब हम इस आंदोलन में योगदान देने वालों को याद कर रहे हैं तब हमें उन लोगों को भी याद करना चाहिए जिन्होंने इस आंदोलन का विरोध किया। उस समय कुछ संगठन और लोग ऐसे भी थे जिन्होंने आजादी के आंदोलन का विरोध किया। इन तत्वों का हमारे देश को आजादी दिलाने में कोई योगदना नहीं रहा।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close