Breaking NewsDelhiDelhi & NCR
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की जाटों ने की जूतों से पिटाई !
नई दिल्ली : बवाना उपचुनाव के लिए पूरे जोर-शोर के साथ तैयारियों में जुटे बीजेपी की दिल्ली इकाई के लिए एक बुरी खबर है। जी हां, खबर है कि बवाना में होने वाले उपचुनाव के लिए लोगों के बीच वोट मांगने के लिए गए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की लोगों ने पिटाई कर दी।
बताया यह भी गया है कि चुनाव प्रचार के क्रम में उन्होंने नोटबंदी से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को बताना शुरू किया, जिन पर भड़के लोगों ने उनकी जूतों से पिटाई कर दी। हालांकि इस संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। खबर से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।