Breaking NewsDelhiDelhi & NCR
DMRC ने मान ली कर्मचारियों की माँग, अब नहीं रूकेगी मेट्रो
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में कार्यरत कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है, जिससे अब मेट्रो के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल कर्मचारियों ने जिन मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी, उन मांगों को डीएमआरसी ने मान ली है, जिसके बाद अब कर्मचारियों ने अपना हड़ताल टाल दिया है। बताया जा रहा था कि अगर डीएमआरसी कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो दिल्ली मेट्रो के परिचालन पर इसका असर पड़ना तय है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर डीएमआरसी कि 2 दिनों तक बैठकें हुई, जिसके बाद कर्मचारियों की मांगों को मान लिया गया है।
कर्मचारियों की मांग थी कि अलग से कर्मचारी यूनियन बनाया जाए, जिस पर डीएमआरसी ने कहा कि मौजूदा स्टाफ काउंसिल की शक्तियां बढ़ाई जाएँगी। आपको बता दें कि डीएमआरसी और कर्मचारियों के बीच जारी विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व प्रबंध निदेशक वह वर्तमान में सलाहकार डॉक्टर ही श्रीधरन को भी दखल देना पड़ा। बताया जा रहा है कि इसमें श्रीधरन की भूमिका अहम रही।