Breaking NewsDelhi & NCR
बड़ी खबर : आप विधायक पर एक महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लागातार एक के बाद एक मुश्किलों ने पार्टी की कमर तोड़ के रख दी है, वहीँ पार्टी के विधायकों पर एक-एक कर के संगीन आरोपों का लगना भी बदस्तूर जारी है। ताज़ा मामले ने एक बार फिर पार्टी की साख को नुकसान पहुँचाया है, जिसमें एक महिला ने आप विधायक पर छेड़खानी करने के सनसनीखेज आरोप लगाया है।
देवली से आप विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला से छेड़खानी और धमकी देने का आरोप लगा है। महिला ने जारवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि इस आरोप को नकारते हुए प्रकाश जारवाल ने सफाई दी है कि उन पर आरोप झूठे हैं और महिला बीजेपी की कार्यकर्ता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि प्रकाश पर तीन महीने पहले भी एक महिला से छेड़खानी का केस दर्ज हो चुका है।