Azab GazabBreaking NewsCrimeDelhiDelhi & NCR

प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने चेहरे पर फेंका तेज़ाब

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़के ने एक लड़की के ऊपर तेज़ाब फेंक दिया। लड़का, लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है। बताया गया है कि लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर लड़के ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना अशोक विहार इलाके की है। हालाँकि इस एसिड अटैक में लड़की बाल-बाल बच गई, जबकि लड़की की माँ बुरी तरह से झुलस गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुनीता (50)(बदला हुआ नाम) अपनी शादीशुदा बेटी के साथ वजीरपुर के अंबेडकर बस्ती में रहती है। उसकी बेटी का अपने पति से विवाद चल रहा है इस वजह से वह अपनी मां के साथ रहती है। इसी बस्ती में राजकुमार रहता है। आरोपी सुनीता की बेटी से शादी करना चाहता था। आरोपी सुनीता पर बेटी से शादी करवाने के लिए कई बार दबाव बना चुका था। इस बात को लेकर सुनीता का राजकुमार से विवाद चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात सुनीता और उसकी बेटी घर में मौजूद थी।

इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और सुनीता की बेटी पर तेजाब फेंक दिया। बीच में आ जाने से सुनीता बुरी तरह से झुलस गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने राजकुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार ने बताया कि वह मां-बेटी दोनों को जलाना चाहता था। राजकुमार मूलत: बिहार का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी बिहार स्थित उसके पैतृक गांव में रहती है।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close