Breaking NewsEntertainmentStateमनोरंजन

उपनयन समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगाने से घायल हुई भोजपुरी सिंगर Nisha Upadhayay

पटना : भोजपुरी की चर्चित गायिकाओं में से एक निशा उपाध्याय एक प्रोग्राम के दौरान गोली लगने से घायल हो गई। उपनयन संस्कार पर आयोजित समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को जा लगी, जिससे वो घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पहले तो नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु से पटना के अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी। बताया जाता है कि देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी।

हर्ष फायरिंग दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे अचेत होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी निजी वहां से पटना लेकर चले गए। इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खा ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close